Himachal-Loksabha-Results-2024

Himachal Loksabha Results 2024: हिमाचल प्रदेश में सख्त सुरक्षा के बीच लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पहले राउंड के बाद हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज 40,027 वोटों से आगे हैं। हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर 21,168 वोटों से, मंडी सीट पर कंगना रणौत 10,719 वोटों से और शिमला सीट पर सुरेश कश्यप 15,690 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार सभी चारों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *