Himachal News

Himachal News: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की एंट्री ने हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्मा दी है। सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री के बाद भाजपा एकजुटता का संदेश देकर कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी जंग के लिए जुट गई है। कंगना के साथ भाजपा भी कांग्रेस को घेरने में जुट गई है। उधर, मंडी की जंग में कंगना के उतरने से कांग्रेस में भी प्रत्याशी के सवाल पर मंथन-चिंतन जोर पकड़ चुका है। कंगना की सियासत में एंट्री के बाद उन्हें निशाना बनाने के चक्कर में कांग्रेस खुद ही उलझकर रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *