gaiety Theater Film Festival 2023

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में शुक्रवार को तीन दिनों तक चलने वाले आंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव शिमला (आईएफएफएस) का नौंवा संस्करण शुरू हो गया है।

इसमें 20 देशों और 24 राज्यों की फ़िल्में प्रदर्शित की जाएँगी। इस आयोजन का आधिकारिक आरंभ शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा।

इस बार महोत्सव में आदर्श केंद्रीयश जेल कंडा और नाहन के कैदियों के लिए भी फ़िल्मों की प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस के लिए आधिकारिक रूप से 107 फ़िल्मों का चयन किया गया है। इनमें 38 फ़िल्में अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में हैं, 64 फ़िल्में राष्ट्रीय श्रेणी में और 5 फ़िल्में राज्य श्रेणी में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। इसके साथ ही, फ़ीचर, लघु, एनीमेशन और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों के हर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *