HImachal News

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र सिर्क झूठ का एक पुलिंदा है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 गारंटियां देने के साथ-साथ एक घोषणा पत्र भी जारी किया गया था। इस घोषणापत्र में कांग्रेस द्वारा बड़ी बड़ी बातें की गई थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर ही अपनी पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों से साफ़ मुकर गए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने एक बार भी घोषणा पत्र को पलट कर नहीं देखा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पार्टी के विधायकों के साथ छोडऩे से पूरी तरह हताश हो गए हैं और वह हताशा में इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। उन्हें कुछ भी कहने से पहले ध्यान रखना चाहिए कि वह अभी भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। किसी भी सम्माननीय व्यक्ति के ऊपर टिप्पणी करने और बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने चाहिए। उनके द्वारा किए गए अपमान के कारण ही चुने हुए जन प्रतिनिधियों को अपनी पार्टी छोडऩे के लिए विवश होना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्यूयॉर्क की नदी की तस्वीरें लगाई हैं। हिमाचल प्रदेश के घोषणापत्र की तरह लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर वर्ग को ठगने की कोशिश की गई है। अराजकता फैलाना चाहते हैं मुख्यमंत्री शिमला — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिंदल ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘भुट्टो को कुट्टो’ का नारा लगाकर प्रदेश में एक बात का संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वर्तमान सरकार अराजकता से चलेगी। गुंडागर्दी और दादागिरी से चलेगी। श्री बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक कांग्रेस के खिलाफ क्यों गए, उसका जवाब भी मुख्यमंत्री ने स्वयं दे दिया कि वह विधायकों को कुछ नहीं समझते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *