Himachal News

Himachal Assembly Byelection: हिमाचल प्रदेश में चल रहे उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत महिलाएं बढ़ाएगी। सुजानपुर, बड़सर और लाहौल स्पीति में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। सुजानपुर में 1,982, बड़सर में 1,472 और लाहौल स्पीति में पुरुषों के मुकाबले 49 महिला वोटर अधिक हैं। लोकसभा के साथ-साथ धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होना है। छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में कुल 4, 48,110 मतदाता अपने नुमाइंदों का चयन करेंगे। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 76,943 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 36,439 और महिलाओं की संख्या 38,421 है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कुल 88,445 मतदाता हैं। इनमें 42,538 पुरुष और 44,010 महिला मतदाता हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति में भी महिला मतदाता अधिक है। यहां कुल 25,737 मतदाताओं में से 12,549 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष 12,500 हैं। धर्मशाला में 84,074, गगरेट में 84,975 और कुटलैहड़ में 87,936 मतदाता हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। बड़सर और सुजानपुर में युवा मतदाता सबसे अधिक 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता सबसे अधिक बड़सर और सुजानपुर में है। बड़सर में 2,197 और सुजानपुर में 2,086 युवा मतदाता उपचुनाव में वोट डालेंगे। इसी तरह धर्मशाला में 1,333, लाहौल-स्पीति में 770, गगरेट में 1,697 और कुटलैहड़ में 1,919 युवा मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *