Chamba Local News

Chamba Local News: चंबा में स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट की खराबी की वजह से मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट की खराबी के कारण मरीजों को रैंप के रास्ते व्हील चेयर और स्ट्रेचर से वार्ड तक पहुंचाना पड़ रहा है। इससे मरीजों को कई प्रकार की परेशानी हो रही है। यह खराबी बीते शनिवार से है।

तीमारदारों ने बताया कि मरीजों को मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर स्थित वार्ड तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। लिफ्ट में जाने के लिए बटन दबाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। इसके कारण मरीजों को रैंप या सीढ़ियों के रास्ते अपने वार्ड में जाना पड़ रहा है। ज्यादातर परेशानी व्हील चेयर या स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों को हो रही है।

तीमारदारों में सुनील कुमार, सुरेश कुमार, दया कृष्ण, विनोद कुमार, किशोर, जोगिंद्र और रणवीर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। इससे लोगों की भर्ती होने की संख्या भी सबसे अधिक है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को भी उपचार के लिए यहां लाया जाता है। ऐसे में यदि अस्पताल में लिफ्ट खराब होती है तो मरीजों को कई प्रकार की परेशानी से उलझना पड़ सकता है।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि लिफ्ट को शीघ्र मरीजों की सुविधा के लिए चालू करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *