Himachal Local News

Himachal Local News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा के नौ विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के सामने पेश होकर उनके नोटिस का जवाब देंगे। विधानसभा की ओर से सभी को प्रिविलेज एंड कंटेप्ट नोटिस मिला था। इन पर आरोप है कि इन्होंने बजट के दौरान सदन में अमर्यादित व्यवहार किया था। जब उन्हें मार्शल ने रोकने का व्यवहार किया था तो उन्होंने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की थी।

शिमला में सोमवार को भाजपा के नौ विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के समक्ष पेश होंगे और नोटिस का उत्तर देंगे। इन्हें विधानसभा सचिवालय प्रशासन की ओर से प्रिविलेज एंड कंटेप्ट का नोटिस दिया गया था। भाजपा विधायक लिखित के साथ-साथ मौखिक तौर पर भी पक्ष रखेंगे।

इन भाजपा विधायकों ने रविवार को विधानसभा परिसर में अपने निवास पर बैठक की और इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्तरां में चर्चा की। यदि किसी कारण विधानसभा अध्यक्ष शिमला में उपलब्ध नहीं हुए तो वे विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को नोटिस का उत्तर सौंपेंगे।

विधानसभा सचिव की ओर से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी की शिकायत के आधार पर विधायक इंद्र सिंह गांधी, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, दीपराज, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार व सुरेंद्र शौरी को प्रिविलेज एंड कंटेंप्ट का नोटिस दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *