Himachal 2024-2025 Budget News

Himachal Budget 2024-2025 News: मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक सभी वर्गों का रखा गया ख्याल। प्रदेश NSUI के उपाध्यक्ष अविनाश गोगु शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा ऐतिहासिक व व्यवस्था परिवर्तन के फैसले और जनहित में लिए निर्णयों ने भाजपा और विपक्ष के नेताओं को चौंका दिया है।

अविनाश गोगु शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों के लोग भविष्य में हिमाचल के चहुमुखी विकास के लिए नई रोशनी के तौर पर सुक्खू सरकार को देख रहे हैं। प्रदेश की जनता को पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस एवम् सुक्खू सरकार जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

अविनाश ने कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में दिखा दिया कि जो हम बोलते हैं उसे पूरा करते हैं यहाँ तक कि मौजूदा वर्ष 2024-25 का जो वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है वह एक संतुलित, विकासोन्मुख व पारदर्षी है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है । ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश की कांग्रेस व सुक्खू सरकार अपने कहे वक्तव्य व्यवस्था परिवर्तन की प्रगति की तरफ अग्रसर हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट पेष किया गया है। इसमें प्रदेश के हर वर्ग की जनता का विषेष ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *