Himachal News: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी को देश भर के किसान दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल से सैंकड़ों किसान इस आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम ने प्रदेश से दिल्ली जाने वाली अपनी बसों के रूट में आंशिक बदलाव किया है।

चंडीगढ़ से दिल्ली आने जाने और पंजाब से दिल्ली आने-जाने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। दिल्ली आने-जाने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एचआरटीसी महाप्रबंधक पंकज सिंघल का कहना है कि हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली जाने वाले बस रूटों में बदलाव किया जाएगा।

बस रूट में किया गया बदलाव
निगम ने हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, बस रूट में बदलाव किया गया है। हरियाणा पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *