Himachal News: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने कुलदेवी अवाहदेवी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने राम भजन गाते हुए कार्यक्रम में भाग लिया और बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण में हम राम भक्तों के संघर्ष और समर्पण का साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामलला श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण राम भक्तों के सहयोग और बलिदान के परिणामस्वरूप हो रहा है और यह हम सभी का सौभाग्य है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा भारत में रहता है। भारत में जो कुछ भी होता है, उसका दुनिया पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर मंदिर में पूर्व विधायक अनिल धीमान और कमलेश कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *