Himachal News: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर रूप बदला है। कुछ जगहों पर बादलों के आगमन से तापमान में कमी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को ऊचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है, जैसे कि शिमला, चंबा, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, और लाहौल स्पीति जिला। कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। मौसम के बदलने के बीच प्रदेश में आ रहे पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

बादल छाने से अधिकतम तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 25 दिसंबर को व्हाइट क्रिसमस की संभावना नहीं है। उस दिन प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होगा। हिमाचल में बारिश और हिमपात की कमी के कारण कृषि और बागवानी पर असर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *