Khabri Mama - Himachal Local News in Hindi
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू का इलाज अब दिल्ली के एम्स में होगा, पेट दर्द के चलते उन्होंने आईजीएमसी में भर्ती होने का निर्णय लिया। उनके पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है। उन्होंने 72 घंटे की निगरानी के बाद दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला किया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सुक्खू का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा। उन्हें सुबह IGMC से छुट्टी दी गई है और अब वह दिल्ली की ओर रवाना होंगे।
पेट दर्द के चलते हुए भर्ती
मुख्यमंत्री बुधवार रात को पेट दर्द के कारण IGMC में भर्ती हुए थे, उनके पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें 72 घंटे के लिए निगरानी में रखने का फैसला किया है, और इसी दौरान उनके परिवार ने उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का निर्णय लिया है।