हिमाचल समाचार

हिमाचल समाचार: हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के दो गिरोहों का सोलन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसमें दोनों गिरोह के सप्लायर, एजेंट और मुख्य सरगना समेत 16 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से 167 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में असम के एक जोड़े, नाइजीरियन समेत दिल्ली के एक व्यापारी भी शामिल हैं। ये पंजाब, हरियाणा, और हिमाचल में चिट्टा सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने यह सफलता चिट्टे की छुट-पुट खेप के साथ हासिल की है, और गिरफ्तार आरोपियों की खोज शिमला, सोलन, धरमपुर, हरियाणा से की गई है। इसमें नाइजीरियन और दिल्ली के व्यापारी को सोलन पुलिस ने पकड़ा है। इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इन दोनों गिरोहों का जाल पूरे हिमाचल में फैला हुआ है, और इनके संपर्क में सैकड़ों युवा हैं, जो इनसे चिट्टा खरीदते हैं। आरोपियों की बैंक ट्रांजेक्शन से यह खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *