Khabri Mama - Himachal Local News in Hindi
Shimla News: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात लगभग 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की जानकारी सबसे पहले उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, “घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई, टाइटन नहीं रहे।” इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।
रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उनका जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैंपियन स्कूल में की और फिर शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की, जो एशिया के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है।