Dalhousie Breaking News: डलहौजी छावनी के भगत सिंह पार्क में शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह और उनकी धर्मपत्नी मनजीत मुख्य अतिथि थे। उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंटोनमेंट बोर्ड की अधिशासी अधिकारी मैवल क्रिश्चियन ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह और उनकी धर्मपत्नी को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया। मनोनीत पार्षद विनोद महाजन ने भी अतिथियों का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों और कैंटोनमेंट बोर्ड के स्टाफ ने भी भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए।